भारतीय नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

 


ये नया वर्ष अपने संग में, एक नया सवेरा लाया है।

राम जन्म अग्रिम सूचना,जन जन तक पहुंचाया है।। १।।

शक्ति पूजा की ऊर्जा से, भरी हुई हैं दसों दिशाएँ। 

मानव मन उल्लसित हैं,भरी हुई हैं नव आशाएँ।

 पकी बालियों से चेहरे पर,नया सवेरा आया है।

 ये नया वर्ष अपने संग में, एक नया सवेरा लाया है।। २।। 

वृक्षों की हैं लदी डालियाँ,नव पल्लव अरु नव फल से।

 खुशियों की आशाएँ जागी, हैं आने वाले कल से। 

मंगलमय हो नया वर्ष,मन का संदेश पठाया है।

 ये नया वर्ष अपने संग में, एक नया सवेरा लाया है।।३।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लालसा नवमी की

वेदना भारत माँ की

स्वामी विवेकानन्द