संदेश

विजय के बाद

चित्र
  क्षितिज के पार से है आ रहा संदेश कोई| कि जैसे हो धरा पर आ रहा परिवेश कोई| उतर जगती पे स्वर्णिम काल करना चहता है,  करूँ सहयोग उसका ला रहा आदेश कोई||                          छिपा आदेश में ही मुक्ति निज का मार्ग भी है|                         जगत के वास्ते उसमें छिपा सन्मार्ग भी है|                         विजय के बाद की दुनिया लुभाती है अभी से,                           दिशा देने को माधव का बताया मार्ग भी है|| नहीं मैं कह रहा हर व्यक्ति पूरण संत होगा| मगर यह है सुनिश्चित दीनता का अंत होगा| नहीं देवत्व की अनुभूति की आकांक्षा है,  भरा गुणधर्म मानव का मगर अत्यंत होगा||                      वहाँ हर व्यक्ति को व्यक्तित्व निज का बोध होगा|          ...

मुस्कुराना चाहता हूँ

चित्र
मैं देंह छोड़ डायरी में आना चाहता हूँ| तेरे साथ में मुस्कुराना चाहता हूँ|| मौन हूँ कुछ कह नहीं पाता जज्बात तुझसे बताना चाहता हूँ मैं देंह छोड़ डायरी में आना चाहता हूँ।। खुलीं आँख ख्वाबों में तुम आ रहे हो बैठे  मेरे  पास  मुस्का  रहे हो मेरे ख्वाब कैसे बताऊँ मैं तुझसे ख्वाबो में तेरे समाना चाहता हूँ मैं देंह छोड़ डायरी में आना चाहता हूँ।। मैं कह न पाता या तुम सुन न पाते या फिर हो जज्बात हमसे छुपाते नयनों की भाषा से अनजान हूँ मैं लेकिन उसी में समाना चाहता हूँ मैं देंह छोड़ डायरी में आना चाहता हूँ।। लिखकर ही मन की व्यथा रोकता हूँ जुवां पर न आ जाये,ये सोचता हूँ क्यों और कैसे नहीं मुझको मालूम पर तेरी खुशियाँ कमाना चाहता हूँ मैं देंह छोड़ डायरी में आना चाहता हूँ| तेरे साथ में मुस्कुराना चाहता हूँ||

सम्राट

चित्र
एक बार की बात बात है।एक जंगल में एक बब्बर शेर समस्त जंगली जीवों पर कुशलता पूर्वक राज्य करता था,उसके राज्य में सब प्रसन्न थे।सभी जीवधारी अपने राजा की तरह सुव्यवस्थित जीवन जीने को प्रयासरत थे। वहाँ कोई भी जरूरत से ज्यादा हड़पने पर विश्वास नहीं करता था। फलस्वरूप मौसम व प्रकृति भी लोगों के अनुकूल थी।                     एक दिन जंगल के राजा बब्बर शेर को एक पुत्र हुआ। सभी जंगली जीवों ने अपने नए राजकुमार के आगमन का उत्सव मनाया और प्यार से उसे सम्राट नाम दिया। सम्राट शरीर से अत्यंत खूबसूरत और बुद्धिमान प्रतीत होता था।                      समयानुसार वह बड़ा और बलवान होने लगा। परन्तु इन सबके साथ साथ उसमें बढ़ रहा था घमण्ड, उसके ज्ञान व बल का| उसे अपने पिता की नीतियाँ कठिन एवं बकवास प्रतीत होती थी। उसे लगता था उसके पिता व्यर्थ ही लोगों के लिए श्रम करते हैं और उन्हें सुरक्षित रखने का प्रयास करते हैं।उन्हें जंगल की खुशियों से क्या मतलब जबकि वह बिना किसी प्रयत्न के मौज कर सकते हैं,वे राजा तो अपने ब...

हे कृष्ण

चित्र
हे कृष्ण दया करना हमको,              मंथन की विधि बता दो खुद  को मथ मन माखन करलें,           प्रभु आकर इसे चुरा लो|| प्रभु आप चुरा लो इसको तो,            आनंदित हो क्रीड़ाओं से यदि तुममें ही ये रमा रहे,           तो बच जाये पीड़ाओं से गीता का ज्ञान नहीं मुझको,           फिर भी एक गीत बना लो खुद  को मथ मन माखन करलें,           प्रभु आकर इसे चुरा लो।। तुम मनमोहन कहलाते हो,       मन मोहित करके दिखलाओ ये माया झूठी है या सही,              प्रभु ज्ञान नहीं अब बतलओ  सेवा का धर्म नहीं मालूम,         फिर भी निज दास बना लो खुद  को मथ मन माखन करलें,           प्रभु आकर इसे चुरा लो।। नैनों में अब तो बस जाओ,           नैनों में बात करें हम तुम कानों में वंशी मधुर मधुर,        अधरों...

अंतिम युद्ध

चित्र
  महासमर युत जीवन पथ में, यह विजय की सांध्य बेला चाहती विश्राम मुझमें, कर रही मुझको अकेला सूर्य अस्ताचल हुए हैं युद्ध को कुछ पल हुए हैं सामने सब दिख रहा है धर्म क्या,क्या छल हुए हैं सोचता मन किसलिए यह, रक्तरंजित खेल खेला महासमर युत जीवन पथ में, यह विजय की सांध्य बेला पल नहीं अवसाद का है शौर्य पौरुष याद का है क्या यही पल लक्ष्य मेरा हर समर के बाद का है क्या इसी विश्राम को ही, वार आगे बढ़ के झेला महासमर युत जीवन पथ में,यह विजय की सांध्य बेला युद्ध भूमि पाट आया तब विजय का घाट आया कल वही फिर से मिलेगा आज जिसको छाँट आया सोचता क्या सोच आखिर ,युद्ध में खुद को धकेला महासमर युत जीवन पथ में,यह विजय की सांध्य बेला कर्म पथ कब त्यागता हूँ युद्ध से कब भागता हूँ युद्ध जो अंतिम दिखादे बस वही वर माँगता हूँ हर समर के बाद फिर से,एक समर आता नवेला महासमर युत जीवन पथ में, यह विजय की सांध्य बेला आत्ममंथन बल लिया है और उठकर चल दिया है धर्म का कुछ मर्म समझे कर्म पथ सम्बल लिया है जय पराजय काल जाने, हाथ मेरे बस सकेला* महासमर युत जीवन पथ में,यह विजय की सांध्य बेला *सकेला - कोमल और कठोर लोहे के मिश्रण से बनी त...

पढ़ाई प्रेम की

चित्र
  बिन कहें विचारों कि ऐसी घटा छाई है। मन ही मन में पढ़ लें सब प्रेम वो पढ़ाई है।। सुना था कि तीन पग में,तीन लोक बाधे थे पर जिसने लोक बाधे,वो प्रेम बस अढाई है जिसने राज्य त्यागें, कर्तव्य रूप धारे थे प्रेम रूप रघुवर ने,जूठि बेर खाई है  बिन कहे विचारों कि ऐसी घटा छाई है। मन ही मन में पढ़ लें सब प्रेम वो पढ़ाई है।। सत्य जिसमें आता है, झूठ ना समाता है मन के रोग मारे जो, प्रेम वो दवाई है वेद जिसको गाते,और शास्त्र भी बताते हैं मन के मीत कान्हा ने,रीत वो सिखाई है बिन कहे विचारों कि ऐसी घटा छाई है। मन ही मन में पढ़ लें सब प्रेम वो पढ़ाई है।। जलना जिसमें चाहे मन, रूह जिसकी प्यासी है कालिकमली वाले ने ,आग वो लगाई है प्रेमियों ने पाया,जी भर के फिर लुटाया है कबिरा जिसको जीता, वो प्रेम की लड़ाई है बिन कहे विचारों कि ऐसी घटा छाई है। मन ही मन में पढ़ लें सब प्रेम वो पढ़ाई है।। विश्वास जिससे बनता,कर्तव्य भी निखरता हैं फूल जिससे खिलता ,वो प्रेम की कढ़ाई है भक्ति मुक्ति पाने को,नाम जिसका काफी है वो महाशक्ति इस जग में,प्रेम बन समाई है बिन कहे विचारों कि ऐसी घटा छाई है। मन ही मन में पढ़ लें सब प...

नेतृत्व सूत्र

चित्र
स्वर्णमयी द्वारिका को होना है वृंदावन जिसका गुणगान स्वयं द्वारिकाधीश करते हैं वृंदावन को होना है द्वारिकापुरी जहाँ स्वयं उसके कान्हा रहते हैं और कृष्ण को...  नहीं नहीं उन्हें कुछ नहीं होना है बने रहना है अडिग पाषाण कृष्ण हों राधा हों सीता हों या राम हों क्या फर्क पड़ता है अगर करना है नेतृत्व तो होना होगा शिखर और एकांत में नयनों से बहानी होगी गंगा यमुना जिससे समाज हो सके तृप्त और हो सके सभ्यता का निर्माण  दुनिया बचाने हेतु पीना होगा हलाहल फर्क नहीं पड़ता कि उसे  कंठ में धारण कर  बनते हो नीलकंठ अथवा पीड़ित होगा हृदय में बैठा तुम्हारा प्रिय और अगर उसे पचाने के प्रयास में मर भी गये तो क्या है विष तो पीना ही है दुनिया को बचाने हेतु अन्यथा....  क्या अर्थ है तुम्हारे अवतारों का तुम्हारे जन्म का तुम्हारे होने का तुम भी वही हो जाओगे जो कोसता रहता है खुद को कुछ और होने को नहीं जी पाओगे  अपना मिला हुआ जीवन न ही कर सकोगे नेतृत्व सभ्यता का समाज का  परिवार का न ही स्वयं का